नालंदा- किसी के बेटे का विवाह है जो वह हमें निमंत्रण देगा, अयोध्या के निमंत्रण पर बोले सांसद कौशलेन्द्र!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार

नालंदा -रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण को लेकर जेडीयू सांसद ने अजीबो गरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी के बेटे का विवाह है जो वह हमें निमंत्रण देगा। निमंत्रण नहीं मिलेगा तो क्या हम अयोध्या नहीं जाएंगे। अयोध्या में हम डेढ़ साल पहले भी गए थे और लक्ष्मण किला में घूम कर आए थे। वे लोग निमंत्रण क्यों दे रहे हैं। किन्हीं के पिताजी का श्राद्ध है क्या या किन्हीं की पत्नी या बेटे का विवाह है। जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अयोध्या सभी लोगों का है, अगर कोई इसे कब्जे में लेना चाह रहा है तो ये नहीं होगा। भगवान राम की पूजा एक दिन में ही खत्म नहीं होने वाली है। अगर सीता का कोई अपमान कर रहा है तो उनका 2024 में कल्याण होने वाला नहीं है। सांसद ने यह बातें नालंदा में एक कार्यक्रम के दौरान कही।

बाइट।कौशलेंद्र कुमार सांसद

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment