लखीसराय- तिहरे हत्याकांड में नप सभापति पर कार्रवाई की माँग को लेकर धरने पर बैठे पीड़ित परिजन!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। तिहरे हत्याकांड मामले के पीड़ित परिजन नगर परिषद परिसर में नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना पर बैठी है। बताते चलेंकि कि बीते 20 नवंबर को कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला में प्रेम-प्रसंग मामले में एक ही परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना घटी थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।इस घटना में पीड़ित परिजन और बीजेपी ने नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान की संलिप्तता का आरोप लगाया था। हालांकि इस घटना का मुख्य आरोपी आशीष चौधरी ने पुलिस दबिश के बाद 19 दिसंबर को कोर्ट ने आत्मसमर्पण किया था। मीडिया के सामने गुनाह कबूलते हुए ,इस घटना में किसी की संलिप्तता से इंकार किया था। पीड़ित परिजन मेघा झा ने सभापति अरविंद पासवान अपराधी आशीष चौधरी को संरक्षित करने का आरोप लगाया है।और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया है।वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने पुलिस पर सभापति को बचाने का आरोप लगाया है।
बाइट – मेघा झा, पीड़ित परिजन।
बाइट – दीपक कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष।

Join us on:

Leave a Comment