धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा । रेलखंड के हायाघाट स्टेशन के पास से होकर गुजरने वाली बागमती के जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी है। जिससे रेलवे पुल पर खतरा उत्पन्न हो गया है। बागमती नदी पर पुराने 16 नंबर पुल के पास बागमती नदी का पानी गाटर से महज कुछ फीट नीचे बह रही है। जिससे इस खंड पर किसी भी वक्त ट्रेन सेवा को बंद किया जा सकता है। जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।अगर पानी का दबाव और बढ़ा तो इस पुल से ट्रेनों का परिचालन को रद्द किया जा सकता है। लॉक डाउन के कारण समस्तीपुर – दरभंगा रेल खंड पर अभी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ माल व पार्सल ट्रेनें चल रही है। ट्रेन सेवा बंद होने की स्थिति में उक्त ट्रेनों का परिचालन समस्तीपुर से किया जा सकता है। यहां बता दें कि इस खंड पर बाढ़ के कारण प्रत्येक साल बागमती नदी का पानी पुल के गाटर से सट जाता है जिससे रेल सेवा बंद करनी पड़ती है।
वही दरभंगा के रेल अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर होने के कारण वरीय अधिकारी यहां नहीं बैठते है।




