लगातार बढ़ रहा बाढ़ का पानी, लोग कर रहे एक दूसरे की मदद, प्रशासन उदासीन!

SHARE:

धर्मेद्र पांडेय!

मजबूर लोगो को निजी नाव से रेस्क्यू कर बाहर निकाल ऊँचे स्थान पर पहुंचा रहे लोग, सरकार से मदद की गुहार!

दरभंगा ज़िले के कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गया है । केवटी प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ से प्रभवित हो गए है। हालत यह है कि गांव की तक़रीबन सभी सड़को पर बाढ़ का पानी चढ़ने के कारण एक गांव से दूसरे गांव का आवागमन ठप हो गया है । आबादी वाले इलाके में पांच से छह फीट पानी आ गया है। ऐसे हालत में नाव ही बस एक सहारा है, लेकिन नाव की कमी के कारण लोगो को आने जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। लोग जान में जोखिम डाल आने जाने को विवश है । केवटी के असराहा पंचायत में तो बाढ़ प्रभवित लोगो की मदद के लिए अंचलाधिकारी द्वारा मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व में एक बाढ़ रक्षा दल का गठन किया गया है जो गांव के बाढ़ पीड़ितों के लिए मददगार साबित हो रहा है । बाढ़ से पीड़ित और मजबूर लोगो को नाव के सहारे ये बाढ़ रक्षा दल के लोग एक एक कर बाहर निकल रहे है ।

गांव के मुखिया प्रतिनिधि खुर्शीद आलम ने बताया कि गांव को महज एक सरकारी नाव मिली है जो काफी नहीं है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने निजी कोष से एक एयर नाव खरीदा है और इसी नाव से मजबूर लोगो को बाढ़ के पानी से निकाल कर सुरक्षित ऊँचे स्थान पर पहुंचाते है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के अंचलाधिकारी के अंदर गांव में एक बाढ़ रक्षा दल का गठन किया गया है। जिसका नेतृत्व खुद करते है ।उन्होंने बताया की फिलहाल एक दिव्यांग बुजुर्ग को वे उनके घर से बाहर निकाल ऊँचे स्थान पर ले जा रहे है ।

वही गांव के निवासी जकी अहमद ने बताया कि चार पांच दिन से बाढ़ का पानी तेज़ी से फ़ैल रहा है।कई गांव इसकी चपेट में है ।कई गांव का सड़क संपर्क बंद हो गया है ।मात्र एक नाव सरकारी दिया गया है, जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में एक मोटर वोट का इंतज़ाम सरकार यहाँ जल्द से जल्द कराये, ताकि लोगो को आने जाने में सुविधा हो सके। इसके अलावा जो भी बाढ़ पीड़ित लोग है उसके खाने पीने की व्यवस्था सरकार तुरंत करे साथ ही जो लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है उनके लिए प्लास्टिक की व्यवस्था की जाए ।

Join us on:

Leave a Comment