शॉप टू शॉप वैक्सीनेशन अभियान के तहत दुकानदारों को दिया जा रहा वैक्सीन!

SHARE:

अनिल शर्मा!

नवादा। नवादा में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने को लेकर शॉप टू शॉप वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत सभी दुकानदारों को मोबाइल टीम के माध्यम से कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा, ताकि एक भी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन से वंचित नहीं रहे। आज सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में शहर के मेन रोड में स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से दुकानदारों को वैक्सीन दिया जा रहा है। एसडीओ ने कहा कि नवादा में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना है। जिसके तहत मोबाइल टीम के माध्यम से दुकानदारों को वैक्सीन देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने नजदीकी टीका केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवाएं, ताकि हमारा जिला कोरोना मुक्त हो सके और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त हो सके।

Join us on:

Leave a Comment