कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना हेतु प्रखंड बार आवेदन की तिथि दिनांक 06 दिसंबर 2023 से दिनांक 27 दिसंबर 2023 तक निर्धारित थी। तत्पश्चात दिनांक 28 दिसंबर 2023 को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा प्रखंड वार एवं कोटिवार आवेदनों के आधार पर वरीयता सूची का निर्माण किया गया। प्रत्येक प्रखंड में अधिकतम सात लाभुकों जिसमें एससी दो, ईबीसी दो, बीसी एक, अल्पसंख्यक एक और सामान्य कोटि के एक लाभार्थियों को बस के क्रय पर पांच लाख रुपया अनुदान का लाभ दिया जाना है। एसटी की जनसंख्या अधिक होने पर उस प्रखंड में एसटी कोटि के एक व्यक्ति को लाभ देय है। कैमूर जिला अंतर्गत कुल 149 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 14 आवेदन जिला मुख्यालय प्रखंड भभुआ से सम्बंधित थे। जिला मुख्यालय स्थित प्रखंड में यह योजना लागू नहीं है। अतएव भभुआ प्रखंड अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि कैमूर जिला अंतर्गत अनुसूचित जनजाति बहुल तीन प्रखंडों यथा अधौरा, चैनपुर एवं चाँद को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में कुल लक्ष्य सात निर्धारित है। अधौरा, चैनपुर एवं चाँद प्रखंड हेतु प्रखंड का लक्ष्य आठ निर्धारित इस प्रकार जिला कुल लक्ष्य 73 निर्धारित है। कुदरा प्रखंड में दो लाभुकों द्वारा दो दो बार आवेदन दिया गया है। चैनपुर, नुआंव एवं रामगढ़ में एक एक व्यक्ति द्वारा दो दो बार आवेदन दिया गया है चाँद प्रखंड में एक व्यक्ति पर तीन बार आवेदन दिया गया है।




