जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए डीएम ने नाला निर्माण का दिया आदेश

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भीतरीबांध गांव में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए डीएम ने नाला निर्माण का दिया आदेश

कैमूर। बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा ग्राम भीतरीबांध, प्रखंड रामपुर के विकास से संबंधित बैठक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में डीएम ने भीतरीबांध में जल जमाव के समस्या के समाधान हेतु नाला निर्माण की योजना बनाने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया। बैठक में डीएम ने कहा कि भीतरीबांध गांव में जलजमाव की समस्या है। नाला का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों की समस्या दूर हो जायेगी। जिसके बाद डीएम ने बैठक में उप विकास आयुक्त को तत्काल निर्देश देते हुए कहां की भीतरीबांध गांव में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए नाला निर्माण का योजना बनाये। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, रामपुर एवं स्थानीय मुखिया उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment