कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। पिकअप से मार्बल उतारने के दौरान मार्बल से दबकर एक दुकानदार की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में पिकअप से मार्बल उतारने के दौरान एक दुकानदार मार्बल गिरने से उसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस दुकानदार की मार्बल गिरने से दबकर मौत हुई उसकी पहचान हाटा बाजार निवासी स्वर्गीय गणेश चौरसिया के पुत्र विजय चौरसिया के रूप में हुई है। बता दें कि मार्बल उतारने के दौरान दुकानदार दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल हुए दुकानदार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन दुकानदार को सदर अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सक ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। दुकानदार के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




