कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। छापेमारी के दौरान 129 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने की है। चैनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में छापेमारी कर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गाजीपुर गांव निवासी बिलास बिंद का पुत्र छेरू बिंद एवं छेदी बिंद के पुत्र सिपाही बिंद को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में पुलिस ने दोनों के खिलाफ शराब मामले में कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों तस्करों का मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को कार्रवाई हेतू न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने दी।




