मुजफ्फरपुर- बड़े चोरी कांड का खुलासा, करीब 20 लाख ₹के साथ शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

:- रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

: बिहार के मुजफ्फरपुर में शहर के बड़े चोरी कांड का किया खुलासा….. करीब बीस लाख रुपये के साथ चार शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….. दस दिन पूर्व मिठनपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 बंगलामुखी मंदिर के पीछे स्थित आकाश बंका के घर से चोरों ने ताला काटकर
लाखों रुपए के ज्वेलरी और डेढ़ लाख रुपए नगद चुरा ले गए थे…… चोरी की वारदात में सोना व्यवसायी भी शामिल थे जो चोरी का ज्वेलरी खरीद कर झटपट ज्वेलरी को गला देते थे….. चोरी की वारदात होने के बाद मामला दर्ज होने पर पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी थी…… पुलिस ने अथक प्रयास से इस चोरी के बड़े वारदात का उद्भेदन कर दिया….. पुलिस ने चोरों के मुख्य सरगना जे पास से करीब बीस लाख रुपये बरामद किया है वहीं गिरफ्तार अन्य चोरों के पास से भी करीब दो लाख रुपये पुलिस ने बरामद किया है….. पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एस पी अरविन्द प्रताप सिंह ने कहा कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 के बंगलामुखी मंदिर के पीछे स्थित आकाश बंका के घर से चोरों ने 12 दिसंबर की रात लाखों की ज्वेलरी और नकद चुरा कर ले गए थे….. इस वारदात के संज्ञान में आते ही पुलिस मामले के उद्भेदन में जुट गई थी….. पुलिस ने इस मामले के उद्भेदन के लिए नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था…… टीम ने इस वारदात का सफल उद्भेदन कर दिया है….. गिरफ्तार चोरों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है….. जांच के बाद उन चोरों का चोरी करने का कयी कांड का पता चला है…… इन चोरों का साथी ज्वेलर्स हैं जो चोरी का ज्वेलरी खरीद कर ज्वेलरी को गला देते थे……. चोरों के पास से चोरी का ज्वेलरी बेचने के बाद प्राप्त रुपये को बरामद किया गया है

बाइट-: अरविंद प्रताप सिंह —— सिटी SP —– मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment