मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा(अमित)

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

पटना, 24 दिसम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने क्रिसमस के अवसर पर

राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शान्ति, प्रेम एवं करूणा का है जो सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिये है। प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि क्रिसमस का पर्व राज्यवासियों में प्रेम, सद्भाव के साथ-साथ सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आयेगा।

Join us on:

Leave a Comment