संयुक्त किसान मोर्चा ने डीएम के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को भेजा पत्र!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम ने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजा है। यह पत्र संगठन ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से भेजा है। पत्र का विषय किसान नेता युद्धवीर सिंह को अवैध हिरासत में लेने और उनके विदेशी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और संयुक्त किसान मोर्चा के साथ लिखित आश्वासन का उल्लंघन करने के संबंध में है। लिखे गए पत्र में बताया गया है कि हाल ही में संयुक्त किसान मोर्चा के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस सहित केंद्र सरकार की एजेंसी द्वारा उन्हें कॉर्पोरेट समर्थक कृषि अधिनियमों को निरस्त करने की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली के सीमाओं पर 13 महीने लंबे समय ऐतिहासिक किसान संघर्ष से संबंधित दर्ज आपराधिक मामलों में फंसाने के लिए जानबूझकर किए गए अनुचित कार्यों की ओर खींचना चाहते हैं और इसके कारण हुए अपमान और पीड़ा से आपको अवगत कराने के लिए यह पत्र लिखने के लिए मजबूर हैं। लिखे गए पत्र में बताया है कि केंद्र सरकार में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल द्वारा हस्ताक्षरित 9 दिसंबर 2021 के लिखित पत्र के आधार पर संयुक्त किसान मोर्चा के साथ एक समझौता किया था। जिसके आधार पर ऐतिहासिक किसान संघर्ष को स्थगित कर दिया गया था इसके अलावे पत्र में कई सारी बातों को लिखते हुए राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित कराया गया है। लिखे गए पत्र में बब्बन सिंह, बलदेव सिंह, लाल जी सिंह, राम इकबाल, रामचंद्र प्रसाद का नाम शामिल है।

Join us on:

Leave a Comment