कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। एक फल व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती हैं। मोहनिया शहर के अति व्यस्तम स्टेशन रोड में शहर के बड़ी बाजार वार्ड 11 निवासी स्वर्गीय अजीज खा के 55 वर्षीय पुत्र वसिर खा अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद लोगों की मदद से घायल फल व्यवसायी को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडली अस्पताल ले जाया गया। मोहनीया अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा गोली से घायल युवक का प्राथमिक इलाज किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जिसके बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा हायर सेंटर ले जाया गया। सोमवार को प्रतिदिन की तरह फल व्यवसायी अपना दुकान खोलने के लिए बाइक से चांदनी चौक पर आ रहे थे। जैसे ही स्टेशन रोड के जगजीवन स्टेडियम के गेट के पास पहुचे ककि पीछे से आकर हथियार से लैस अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




