रिपोर्ट:अनमोल कुमार

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक अनंत सिंह को एके-47 एवं हैंड ग्रेनेड रखने के आरोप में पिछले कई महीनों से आदर्श कारा बेउर मे रखा गया है । इन्हें रीड की हड्डी और कमर दर्द की शिकायत है इसके साथ कम सुनना और सही से नहीं बोल पाने के कारण कोर्ट में पेशी नहीं हो पा रही है ।

इनका स्थानांतरण भागलपुर जेल किया गया था परंतु बीमारी के कारण नहीं भेजा जा सका l पटना के जिला पदाधिकारी डॉ शेखर सिंह के आदेश पर विशेष निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा गठित मेडिकल टीम उनकी जांच में लगाए गए हैं l श्री सिंह एक बार सिविल कोर्ट में बेहोश भी हो गए थे l मेडिकल बोर्ड के रिपोर्ट के बाद कुछ निर्णय लिया जा सकेगा l




