:- रागिनी शर्मा !

सुप्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि “हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिलीप कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” अभिनेता दिलीप कुमार ने मुम्बई के हिंदुजा अस्पताल में 98 वर्ष की अवस्था मे अंतिम साँस ली।




