रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

नालन्दा जिले में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है यह देर रात की घटना दर्शाता है।गौरतलब है कि देर रात दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव में अपने ही चचेरे भाई प्रमोद यादव ने शराब के नशे में धुत्त होकर कैलू यादव की पत्नी को घर मे घुसकर छेड़ रहा था।जैसे ही महिला के शोर गुल की आवाज लोगो को सुनाई दी। तब परिवार व आस पास के लोग महिला की चीख सुनकर इक्कठा हो गए। हालांकि देर रात ही मामले को पारिवारिक समझकर सुलझा दिया गया।

लेकिन कैलू यादव को शायद यह बात पता नही था कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे गोली खानी पड़ेगी। थोड़े ही देर के बाद चचेरे भाई प्रमोद यादव व उसके अन्य सहयोगियो ने कैलू यादव को घर से खींचकर सीने में गोली मार दी।जिससे कैलू यादव की मौके पर ही मौत हो गयी।अपराधियो ने भागने के क्रम में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग भी की।घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है क्योंकि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहा।मृतक कैलू यादव और प्रमोद यादव आपस में चचेरे भाई है।




