अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

उड़ीसा से पटना जा रही थी पिक अप वाहन!
नवादा। रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी से मंगलवार की देर रात एक पिकअप वाहन पर लदे 330 किलोग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाज को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर 24 घंटे झारखंड की ओर से आने वाली छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है। मंगलवार की देर रात उड़ीसा से पटना जाने वाली पिकअप वाहन की जांच की गयी।

जांच के दौरान पिकअप वाहन में रखे खाली कैरेट के नीचे छुपाकर 330 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया ।गांजा बरामद के बाद वाहन संख्या बीआर 33 एन 443 को जप्त किया गया। वाहन में रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान पटना जिले के अदम कुआं निवासी राहुल कुमार एवं समस्तीपुर जिले के रमेश कांत के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि वे लोग गांजे की बड़ी खेप उड़ीसा से पटना लेकर जा रहा था। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जप्त पदार्थों एवं गिरफ्तार लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तस्करों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। बताते चले कि जप्त गांजे का बाजार मूल्य 20 लाख रुपये बताई जा रही है।




