रिपोर्ट – प्रशांत / नेहा!
बेगूसराय में आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मेयर पिंकी देवी व संजय कुमार के द्वारा छठवर्ती महिला के बिच पूजा सामग्री वितरण
बेगूसराय में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का आज दूसरा दिन खरना है। इस मौके पर मेयर पिकी देवी केआवास पर आपका सेवक आपके द्वार पिंकी देवी संजय कुमार के बैनर तले छठवर्ती महिलाओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। छठवर्ती महिलाओं पुरुषों के बीच सेब, नारंगी, नारियल, दूध का वितरण रतनपुर में किया गया है। मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार के द्वारा रतनपुर के आलावा आस पास के दर्जनों गांव से आए लगभग दो हजार छठवतियों के बीच झोल में पूजन सामग्री रखकर वितरण किया। इस पूजन सामग्री से गरीब और निसहाय छठवर्ती को छठवर्ती महिलाओं को पूजा करने में काफी मदद मिलेगी। मेयर पिंकी देवी और संजय कुमार ने बताया कि आपका सेवक आपके द्वार के द्वारा करीब 10 सालों से लगातार छठवतियों को थोड़ी मदद करने के उद्देश्य से पूजन सामग्री वितरण किया जा रहा है ताकि वैसे परिवार जो छठ पूजा करने में आर्थिक परेशानी आती है वैसे लोगों को मदद की जा सकें। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर सैकड़ों छठवर्ती महिलाएं के बीच मेयर द्वारा पूजन सामग्री दी जा रही है इससे छठवर्ती महिलाओं में भी काफी खुशी देखी गई की पूजा के लिए सामग्री मिली है जिससे पूजा करने में सहुलियत होगी। मेयर के द्वारा क्या-क्या छठ पर्व को लेकर नगर निगम के द्वारा भी व्यापक तैयारी की गई है पोकरण की साफ सफाई की गई है ताकि छठ भारतीयों को इसी तरह की कोई परेशानी ना हो। पूर्व मेयर ने बताया कि मेयर बनने के बाद यह पहला छठ महापर्व है हर साल छठवतियों के बीच वितरण किया जा रहा है इस बार नगर निगम की जनता का विशेष प्यार मिला है इसलिए इस बार भी छठवतियों के बीच पूजन सामग्री दी जा रही है।
बाईट- पिंकी देवी, मेयर
बाईट- संजय कुमार, पूर्व मेयर




