रिपोर्ट – ब्रजेश दुबे!
कैमूर। अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मां की मौत हो गई है और इस घटना में बाइक सवार बेटे की हालत गंभीर रूप से बनी हुई है। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ देवहलीया पथ पर अज्ञात वाहन के धक्के से मसाढी गांव के रहने वाले राजू शर्मा की मां की मौत हो गयी और इस घटना में राजू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना रामगढ़ थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में किया और घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इधर शव को कब्जे में करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। परिजनों का रो-रोकर बोला हाल है। उक्त मामले में घायल राजू ने गांव के पाच लोगो के विरुद्ध अपनी मां के अज्ञात वाहन के धक्का से हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।




