फतुहा में घर की दीवार गिरने से 4 बच्चे बुरी तरह घायल, एक बच्ची की मौत!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): फतुहा में मस्ताना घाट बांकीपुर के नजदीक एक घर की दीवार ढहने की वजह से एक ही परिवार के 4 बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए जिसमें एक 5 वर्षीय बच्ची रूनझून की मौत हो गई। वही 7 साल का रियांश, 3 साल की तन्वी को मामूली चोट और एक वर्षीय जुड़वा शिशु का दाहिना पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। वही पिता इंद्रदेव कुमार ने बताया कि यह घटना तब घटी जब सभी बच्चे आपस में खेल रहे थे। अचानक ही दीवार सभी बच्चों के ऊपर गिर गई जिसमें पुरा का पुरा ईट रूनझून के ऊपर गिर गया लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुरे इलाके में गमगीन माहौल बन गया। छठ पर्व के दिन इस तरह की घटना से पुरे परिवार में कोहराम मच गया है।

Join us on:

Leave a Comment