बक्सर डीटीओ की बड़ी कार्यवाई 2 घंटे के अंदर कई वाहनों का काटा चालान!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट


बक्सर डीटीओ की बड़ी कार्यवाई 2 घंटे के अंदर वाहन चालकों से वसूल 94000 का जुर्माना
पर्व-त्यौहारों के मद्देनजर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार ने गोलंबर क्षेत्र में रात्रि को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, सवारी गाड़ी में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने व वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच की. जांच के दौरान डीटीओ ने कई वाहनों के कागजातें सही नहीं पाए और उन वाहनों से 94000 हाजार से अधिक के जुर्माना वसूला गया. बता दे कि यह जुर्माना लगभग दो घंटे के अंदर कई वाहनों से वसूला गया
त्यौहारों के अवसर पर लोग बड़ी संख्या में बसों की यात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर जाते है ऐसे में वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच पाए इसे लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने क्षमता अनुसार ट्रैकों पर माल लोड करने का निर्देश दिए. मौके पर उन्होंने कहा कि सभी वाहन स्वामी/चालक वैद्य दस्तावेज के साथ वाहन का परिचालन करें. वर्ना उनपर कानूनी रुप से कार्रवाई की जाएगी. 
बाईट-संजय कुमार बक्सर डीटीओ

Join us on:

Leave a Comment