प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में फूल तोड़ने गई एक नाबालिक छात्रा को बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से कटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है । पूरी घटना बखरी थाना क्षेत्र के सलोना गांव की है। बताया जाता है की सातवीं कक्षा की छात्रा आरती कुमारी रात करीब 1 बजे घर के पास में फूल की कली तोड़ने गई थी तभी चेहरा ढके अपराधियो ने उस पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे आरती कुमारी का हाथ और पैर में कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे पहले बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया और फिर उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रा ने बताया कि वह एक महिला के साथ फूल तोड़ने गई थी तभी अपराधियो ने उसे पर हमला कर दिया हालांकि हमला किस वजह से किया गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है । बताया जा रहा है की पूजा के लिए सलोना गांव में लोग देर रात में फूल की काली ही तोड़ते हैं और सुबह में फूल खिलने पर पूजा करते हैं इसी वजह से देर रात छात्र मामी की पूजा करने के लिए फूल तोड़ने गई थी। आरती कुमारी बचपन से ही अपने ननिहाल सलौना में रहती हैं। घटना की सूचना बखरी थाना पुलिस को भी दी गई है।
बाईट- आरती कुमारी, घायल छात्रा




