मुजफ्फरपुर- धूमधाम से मनाया जा रहा भाई दूज का त्योहार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी


भैया दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस साल भाई दूज आज बुधवार को मनाया जा रहा है … यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाई को तिलक करती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई बहनों को गिफ्ट देते हैं | भाई दूज के दिन लोग एक-दूसरे को इस पावन पर्व की बधाई भेजते हैं। आज के दिन सबसे पहले महिलाएं और बच्चियाँ सामुहिक रूप से एकत्रित हो कर गोधन कूटती है उसके बाद रेंगनी के कांटे को अपने जिहवा पर चुभाकर इस व्रत को करती है …. बड़े ही उल्लास के साथ यह त्यौहार मनाया जा रहा है.

Join us on:

Leave a Comment