बेगूसराय -प्रेम विवाह के बाद दो पक्ष में हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत/नेहा

  • प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद जमकर मारपीट का मामला समाने आया है,ताजा मामला घर में घुसकर लाठी डंडे से पिटाई की है,जिसमें करीब आधा दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए । इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं किस कदर लाठी डंडे के साथ घर में घुसकर लोगों की पिटाई की जा रही है। पूरी घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव की है । बताया जाता है कि पपरौर गांव के साजन पासवान की बहन प्रेम प्रसंग में शादी कर चली गई है । साजन के चाचा रामश्रय पासवान प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद परिजनों द्वारा लड़की और लड़के पर कोई कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर बार-बार मारपीट की घटना को अंजाम देता है । घायल के परिजनों ने बताया कि चार माह पहले प्रेम प्रसंग में घर की लड़की शादी कर ली । इसलिए घर के लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की इसी से नाराज होकर उसके गोतिया के लोगों के द्वारा बार-बार मारपीट की जाती है । आज भी लाठी डंडे से घर में घुसकर मारपीट की गई है ,इसमें कई महिला पुरुष घायल हुए हैं। सभी को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने कहा कि पहले भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें केस भी किया गया है लेकिन बार-बार बहाना बनाकर मारपीट की जा रही है।
    बाईट- परिजन
    बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment