नित्यानंद राय, रामकृपाल यादव और नंद किशोर यादव के साथ ज़ब शाहनवाज़ हुसैन है तो M Y समीकरण बचा कहाँ?

SHARE:

पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट

भाजपा पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन का बयान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन आज दिल्ली से पटना पहुंचे, पटना एयरपोर्ट पर जब सवाल पूछा गया की बालू माफियाओं का आतंक इन दिनों बिहार में बढ़ता जा रहा है जमुई में बालू माफियाओं ने एक दरोगा को रौंद दिया जिसके जवाब में उन्होंने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दिन प्रतिदिन देखने को मिल रहा है, जिस तरह से बिहार में बालू माफियाओं का आतंक बढ़ा है लगता है बालू माफियाओं का राज हो गया है, पहले भी पटना में कई लोगों को मार कर गड्ढे में डाल दिया गया था इस पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए , उन्होंने कहा कि डीजीपी को जाकर पुलिस का मनोबल बढ़ाना चाहिए। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच टकराव को लेकर सहनवाज हुसैन ने कहा कि मांझी जी वरिष्ठ नेता है ,उम्र में भी बड़े हैं मुख्यमंत्री के पद पर भी रहे हैं मुख्यमंत्री का पद बड़ा होता है उस व्यक्ति व्यक्ति का अपमान बिहार की जनता को बहुत दुख पहुंचा है ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनसे मिलकर माफी मांगनी चाहिए, मांझी जी बहुत आहत है इसलिए मांझी जी ने आज मौन व्रत रखने का निर्णय लिया है । वही INDIA एलाइंस को लेकर कहा कि INDIA एलायंस भिंडी एलाइंस हो गया । वहीं भाजपा के द्वारा आज यादव मिलन सम्मेलन किए जाने को लेकर कहा की पूरा एम वाई समीकरण ढह गया है, सब लोग हमारे साथ हैं, नित्यानंद राय, राम कृपाल यादव , नंदकिशोर यादव सब लोग मिलकर हम सब लोग साथ में हैं उनके साथ शाहनवाज हुसैन भी साथ में है।

बाइट: शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री, बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment