नालंदा- घरेलू विवाद में नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

: चंडी थाना क्षेत्र इलाके के हसनी गौरी गांव में घरेलू विवाद में नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। नव विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के ऊपर लगाया है। दरअसल पांच माह पूर्व पटना जिले के मकसूदपुर गांव निवासी मोनी देवी की शादी हसनी गौरी गांव के रवि कुमार के साथ हुई थी। मृतका के भाई चंदन कुमार का आरोप है की दीपावली से कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगो के द्वारा विदाई कर ससुराल लाया गया रहा था।दीपावली की रात में ही नवविवाहिता मोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर सभी फरार हो गए। चंडी थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया में फासी लगाकर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है क्योंकि नव विवाहिता का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता है।फिलहाल पुलिस दो पहलू पर जांच कर रही है।

बाइट।चंदन कुमार मृतका का भाई

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment