मुख्यमंत्री को आता है पागलपन का दौड़ा वे पुरी तरह पगला चुके हैँ- भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र का विवादित बयान!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री पर की बड़ी टिप्पणी… ,कहा-मुख्यमंत्री को पागलपन का दौर आता है वह पूर्णरूपेण पगला चुके हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लगातार अजीबोगरीब बयान, अजब गजब हरकत करने व सदन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से तू- तड़ाक करने के मामले के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, अब भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ी टिप्पणी कर दी है ,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पागलपन का दौर आता है वह पूर्णरूपेण पगला चुके हैं , नीतीश कुमार ने महिलाओं युवाओं दलितों को शर्मसार किया है। सदन में जीतनराम मांझी आरक्षण पर अपनी बात रख रहे थे तो वो भड़क गए। वही इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करती है। मुख्यमंत्री दो हजार पांच और दो हज़ार दस में भी थे उस वक़्त बिहार को सीएम नीतीश के नाम से जाना जाता था लेकिन जबसे राजद गठबंधन में गए हैं तब से वो पागल हो गए हैं। मुझे शंका है राजद के लोग कहीं न कहीं खाने में ज़हर दे रहे हैं ताकि उनका दिमाग खराब हो और ये प्रधानमंत्री का जो सपना देखा है वो समाप्त हो यह जाँच का विषय है जाँच होनी चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें