नालंदा- दबँगो में 11 के वी ए मेन बिजली काटी,4 हजार की आबादी अँधेरे में डूबी, ग्रामीणों ने किया विभाग का घेराव!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!

एक और जिला प्रशासन छठपूजा की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई है ताकि किसी भी तरह का छठ पूजा के दौरान छठ वर्तियो को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वहीं दूसरी ओर मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के पलटपुरा गांव में दबंगों के द्वारा 11000 विद्युत तार को काट दिया है। जिससे 4000 की आबादी इस बिजली संकट से प्रभावित हो रहा है,हालांकि इस समस्या को लेकर ग्रामीणों के द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवेदन भी दिया लेकिन बिजली विभाग के तरफ से कोई ठोस पहल नहीं किया गया। जिसके बाद सोमवार को पलटपुरा गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने गांव में बिजली बहाल करने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव किया। डीएम कार्यालय का घेराव कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही गरीबन यादव के द्वारा दबंगई करते हुए 11000 विद्युत तार को काट दिया गया है।जिससे इलाके के लोग अंधकार में डूब गए हैं। इस इलाके में नल जल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। आने वाले छठ पूजा को लेकर अभी से ही इन लोगों को चिंता होने लगी है।

बाइट।स्थानीय ग्रामीण

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment