कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर।सोमवार को कैमूर डीएम सावन कुमार ने उधोग विभाग का समीक्षा किया। डीएम की अध्यक्षता में हुई उधोग विभाग की बैठक में डीएम ने विस्तार से योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में महाप्रबंधक, जिला उधोग केंद्र कैमूर, उधोग विस्तार पदाधिकारी व विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना में धीमी प्रगति को लेकर डीएम ने खेद व्यक्त किया। इस दौरान डीएम ने सभी बैंकों को 16 नवंबर को आयोजित कैम्प में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित बैंक से संबंधित वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश महाप्रबंधक, जिला उधोग केंद्र कैमूर को दिया गया।




