दीपावली की देर शाम दुकानदार की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार

बेगूसराय में दीपावली की शाम पूर्व के जमीन विवाद को लेकर एक किसान की घर के पास ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नीमा चांदपुर थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव की है। बताया जाता है कि कटरमाला गांव निवासी 50 वर्षीय किसान ब्रह्मदेव साह अपने बेटे के दुकान के पास थे और घर जा रहे थे तभी तीन-चार की संख्या में बदमाश आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए । गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो ब्रह्मदेव साह को घायल अवस्था में देखा जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि घर के कुछ दूर पर ही बाइक ठीक करने का उसका दुकान है दीपावली की शाम में दुकान पर वह दीप जला रहा था उसके पिता बाहर थे तभी बदमाश आए और उन्हें गोली मार कर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार ब्रह्मदेव साह का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच केस मुकदमा भी चल रहा है। जमीन विवाद को लेकर ब्रह्मदेव साह को उसके गोतिया के द्वारा कई बार गोली मारने की धमकी भी दी गई थी इसको लेकर वह सन्हा भी दर्ज कर रखा था और अब दीपावली में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना नीमा चांदपुरा थाना को मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बाईट- मृतक का पुत्र(प्रत्यक्षदर्शी(

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें