बेगूसराय -घर पर गिरा 11 हजार वोल्ट बिजली का तार लगी आग, सबकुछ खाक

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार

दीपावली की रात 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार गिरने से एक घर में भीषण आग लग गई जिससे घर समेत लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई । घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गाँव की है। दरअसल दीपावली की रात 11 वोल्ट का करंट प्रवाहित बिजली तार फूस से निर्मित घर पर गिर गया जिससे आग लग गईं और अफरा तफरी मच गयी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। इससे घर समेत अंदर रखे सारे सामान राख हो गए। इस आग लगी मैं घर में रखी एक नई बाइक भी जलकर खाक हो गई। अग्नि पीड़ित नाथो सिंह निषाद ने बताया कि आग लगने करीब 2 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि मोहल्ले वासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया जिससे मोहल्ले में अगलगी की बड़ी घटना होने से बच गया । स्थानीय लोग ने बिजली कंपनी को इस आग लगी का दोषी मानते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment