रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज दो घंटे के अंदर अरवल के भवन निर्माण अभियंता कुमुद रंजन पर गोली मारकर हुई बाइक लूट कांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने लूट की गई बाइक समेत चार बाइक को भी बरामद किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन,छह कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए अपराधियों में गुड्डू उर्फ सिंटू कुमार,अभिषेक कुमार उर्फ मिंटू,सन्नी उर्फ अमन कुमार,सूरज कुमार जो मखदुमपुर प्रखंड के अलग अलग गांव के रहने वाले है जबकि राजू कुमार गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत दल्ली बीघा के रहने वाले बताया जाता है। इस संबंध में एसपी दीपक रंजन ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शनिवार की शाम परस बिगहा थाना क्षेत्र के नौरू बाईपास के पर अरवल के भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुमुद रंजन को अपराधियों ने लूट के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया और उनकी बाइक,मोबाइल और पैसा लूट कर भाग निकला था। जिसे पुलिस ने महज दो घंटो के अंदर उदभेदन करते हुए इस लूट कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी हुई बाइक समेत चार चोरी के बाइक बरामद हुए है साथ ही लूटी गई मोबाइल,हेलमेट को भी बरामद किया है। बकौल एसपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और अग्रतर कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं संघन चेकिंग के दौरान सर्व प्रथम उमता ओपी के पास से लूट के बाइक के साथ गुड्डू एवं अभिषेक को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में अभिषेक के पास से एक लोडेड पिस्टल, एक लोडेड मैगजीन, एक हजार रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किया जबकि गुड्डू के पास से पांच कारतूस लोडेड मैगजीन बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में दोनो ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। जिसके निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी की गई जहां से इस घटना के शामिल तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के तीन बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि ये लुटेरा गिरोह है जो इससे पहले भी उमता ओपी अंतर्गत बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। वही एसपी ने बताया कि कुमुद रंजन फिलहाल पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती है जहां वे खतरे से बाहर बताये जा रहे है। बताते चले कि अरवल के भवन निर्माण विभाग के अभियंता कुमुद रंजन शनिवार की शाम ड्यूटी कर अरवल से जहानाबाद अपने बाइक से लौट रहे थे तभी नौरू न्यू बाईपास के पर अपराधियों ने लूट के दौरान उन्हें तीन गोली मारकर उनकी बाइक ,मोबाइल और पैसे लूट लिए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया था। घायल अभियंता कुमुद रंजन मखदुमपुर के पल्या गांव निवासी सह हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पम्पी शर्मा का बड़ा बेटा है।
Byte – दीपक रंजन,एसपी,जहानाबाद




