हथियार के साथ रील्स बनाकर खुद वायरल करना पड़ा महंगा, पीछे पड़ी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर :- पिस्टल व कट्टे के साथ रील्स बना सोशल मीडिया पर डाला युवक मनियारी थाना के मुहम्मदपुर मुबारक गांव का रहने वाला बताया जा रहा
,सोशल मीडिया पर पिस्टल व कट्टा के साथ एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हथियार के साथ दिख रहा युवक मनियारी थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर मुबारक गांव का रहने वाला है। उसने खुद ही हथियार के साथ रील्स बनाकर वायरल किया है। वीडियो पोस्ट करने वाले युवक का आईडी शहजाद मंसूरी के नाम से सोशल मीडिया पर दिख रहा है। वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल लेकर पोज देते हुए घुमा रहा है। उसने कट्टा कमर में खोस रखा हैं। वीडियो में पिस्टल का पोज देने के बाद युवक कमर से कट्टा निकालता है और दोनों
हाथ में हथियार लेकर पोज देता है। इसके बाद पॉकेट से पिस्टल की चार गोलियां निकालता है और पिस्टल की मैगजीन निकालकर भरने का पोज करता है। वीडियो में दिख रहा युवक किसी गाने पर हथियार के साथ रोल्स बनाता हुआ पोज दे रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि मैं नहीं करता हूँ। वीडियो वायरल होने के बाद
हरकत में आई मनियारी पुलिस ने जांच-पड़ताल की और युवक की तलाश में जुट गई है। इधर, मनियारी थानाध्यक्ष उमाकांत शिंह
ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक मनियारी के
मुहम्मदपुर का बताया जाता है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment