मोकामा में पसरा मातम,गंगा स्नान के दौरान चार डूबे, दो को बचाया, माँ बेटे की मौत, शव बरामद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

प्रकाश का त्योहार दीपावली के दिन ही एक घर में तब अंधेरा छा गया ज़ब गंगा स्नान के दौरान डूबने से माँ बेटे की एक साथ मौत हो गई!
हादसा मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर बाइस की है, बताया जा रहा है की गणेश यादव के परिवार के चार लोग गंगा नदी में डूब गए।तीन बच्चों को डूबते देख सुनीता देवी ने अपने रिश्तेदार के दो बच्चों को तो बचा लिया,मगर खुद अपने पुत्र समेत गंगा नदी में डूब गयी।इस हादसे के बाद चिंतामानिचक गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बताया जाता है कि सुनीता देवी अपने पुत्र अमन कुमार और दो अन्य बालकों सूरज और गोलू के साथ गंगा स्नान कर रही थी।इसी दौरान तीन बच्चे डूबने लगे।सुनीता देवी ने पड़ोस के दो बच्चों को डूबने से बचा लिया,लेकिन अपने बेटे अमन के साथ खुद भी डूब गयी।इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।स्थानीय मछुआरों की मदद से काफ़ी मशक्क्त से शव बरामद कर लिया गया है। दीवाली के दिन हुए इस हादसे से मोकामा में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है! मौके पर सभापति नीलेश कुमार,उपसभापति प्रतिनिधि कन्हैया कुमार,मोकामा अंचल अधिकारी ज्ञानानंद व मोकामा थाना समेत सैकड़ों लोग गंगा घाट पर उपस्थित थे!

Join us on:

Leave a Comment