रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय
आरा नवादा
आरा/ गुप्त सूचना के आधार पर आरा नवादा थानान्तर्गत वाहन चोर गिरोह कहीं छिपा हुआ है, उक्त सूचना का सत्यापन, वाहन चोर गिरोह की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई वाहनों की बरामदगी हेतु अधोहस्ताक्षरी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि०- सह थानाध्यक्ष, आरा नवादा थाना एवं थाना के पु०अ०नि० शम्भू भगत, पु०अ०नि० जिसान असरफ एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया, गठित टीम के द्वारा आरा नवादा थानान्तर्गत जगह-जगह पर छापामारी की जा रही थी, उसी कम में आरा नवादा थानान्तर्गत पासवान चौक के पास से 01 संदिग्ध स्कार्पियों को पकड़ा गया और उससे गाड़ी के कागजात के बारे में पूछा गया तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया और न ही कोई कागजात दिखाया गया, उसके बाद उस गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति से उनका नाम व पता पूछा गया तो उन दोनों ने अपना नाम कमशः 1.धर्मेन्द्र कुमार, पे०- कृष्णा यादव, सा०-चौरेन भवन, ओभर ब्रिज रेलवे गुमटी आरा, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर स्थाई पता ग्राम – ब्रहमपुर, थाना- ब्रहमपुर, जिला-भोजपुर एवं 2. विनोद कुमार पे० प्रेमचंद्र सिंह, सा०-शीटोला थाना जगदीशपुर जिला भोजपुर बताया। उसके बाद गाड़ी एवं उन दोनों को थाना पर लाकर गठित टीम के द्वारा गहन पूछताछ की गई तो गिरफ्तार उन दोनों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में उक्त बरामद वाहन को चोरी का वाहन बताया तथा इन दोनो के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बिहियां थानान्तर्गत 03 स्कार्पियों एवं 01 अर्टिगा कार सहित आरा नवादा थाना क्षेत्र से कुल – 05 चोरी की चारपहिया वाहन की बरामदगी की गई है। इस संबंध में आरा नवादा थाना कांड सं0-797/23, दिनांक-11.11.2023, धारा-414/ 420/467/468/471 /120 (बी) / 34 भा० द०वि० दर्ज किया गया है। फलाफल की विवरणी इस प्रकार हैं:-
चोरी की गई स्कार्पियों-04
(ii) अर्टिगा कार 01
(तेल) मोबाइल-04
(iv) गाड़ी का अन्य अवैध कागजात
गिरफ्तारी-
(i) धर्मेन्द्र कुमार पे०- कृष्णा यादव सा0 चौरेन भवन ओभर ब्रिज रेलवे गुमटी आरा थाना-आरा नवादा, जिला भोजपुर स्थाई पता ग्राम-ब्रहमपुर, थाना-ब्रहमपुर, जिला-भोजपुर,
(I) विनोद कुमार, पे०-प्रेमचंद्र सिंह, सा०-मुशीटोला थाना जगदीशपुर, जिला-भोजपुर (
iii) पिंटु कुमार, पे०-दिलीप कुमार स विडिया, थाना-बिहियां जिला-भोजपुर (iv) रंजीत कुमार, पेयुपदेव सिंह, सा०-बिडियां थाना बिडियां जिला भोजपुर
(v) मो० अमजद, पे० स्व० अबदुल मन्नान सा०- नया भोजपुर, थाना-नया भोजपुर ओ०पी०, जिला-बक्सर




