रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार!
हत्या से भड़का आक्रोश, तोड़फोड़, आगजनी!
बेगूसराय में निजी अस्पताल में इलाज कराने गए एक युवक को डॉक्टर और उसके कंपाउंडरों ने तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद नाराज लोगों ने अस्पताल में जहां आग लगा दी वहीं आरोपियों के आधा दर्जन झोपड़ी के डेरा में भी आग लगा दी। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी हंगामा हो रहा है और तनाव बना हुआ है। पूरी घटना चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर गांव की है। बताया जा रहा है कि सिमरिया दो निवासी चंदन कुमार रूपनगर स्थित रिया अस्पताल में पानी चढ़ाने के लिए गया था जहां पानी चढ़ाने के दौरान डॉक्टर से कहा सुनी हो गई जिसके बाद आरोप है कि डॉक्टर और उसके कंपाउंड और उसके सहयोगियों ने चंदन कुमार को पड़कर कैंची और तेज धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी । हत्या की बात सामने आते ही चंदन कुमार के काफी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गए और पहले अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और पूरे अस्पताल में आग लगा दी। इस दौरान हत्या में शामिल कारी पासवान के झोपड़ी नुमा आधा दर्जन डेरा में भी भीड़ ने आग लगा दी है घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। लोगों का आरोप है कि डॉक्टर और उसके कर्मचारियों ने चंदन कुमार को एक साजिश के तहत अस्पताल के अंदर तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी है। फिलहाल घटनास्थल पर तनाव बना हुआ है और काफी संख्या में भीड़ और पुलिस मौके पर मौजूद है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पानी चढ़ाने के दौरान अस्पताल में कहा सुनी के दौरान चंदन कुमार की हत्या हुई है फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। चंदन कुमार का पूर्व से अपराधिक इतिहास है और इलाके का बदमाश था ।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी




