मोकामा के कई छठ घाट खतरनाक और जानलेवा, पहुँची प्रशासन की टीम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

:- मोकामा के कई छठ घाट काफी खतरनाक और जानलेवा हैँ, इसे लेकर प्रशासन की टीम ने आज विभिन्न घाटों का निरिक्षण कर स्थिति को समझा!
खास तौर पर मोकामा पूर्वी के लगभग सभी घाट ना सिर्फ खतरनाक हैँ बल्कि जानलेवा भी हैँ, इसमें राजेंद्र सेतु का गंगा घाट सबसे अधिक खतरनाक है, जहाँ मरांची और हाथीदह समेत 3 पंचायतों के श्रद्धालुओ और व्रतियों की भीड़ जुटती है,
वहीं सिर्फ 2022/23 में ही इस घाट पर लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की मौत डूबने से हो चुकी है!


एफ़्कौन्स द्वारा यहाँ नए डबल ट्रैक रेल पुल का निर्माण किया जा रहा है,इस कारण गंगा घाटों से मेटेरियल ढूलाई के लिए घाटों से छेड़छाड़ किया जाता रहा है, कार्तिक महीने में गंगा स्नान की पौराणिक परम्परा रही है, वह भी घाट सही नहीं रहने के कारण खंडित होता जा रहा है जिससे लोगों में आक्रोश भी है!
इसे लेकर आज मोकामा के सीओ ज्ञानानंद व हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने राजेंद्र सेतु गंगा घाट समेत कई घाटों का निरिक्षण किया!
सीओ ने बताया की श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो और घाट का सही निर्माण हो सके इसके लिए कंपनी स्थानीय मुखिया और प्रशासनिक सहयोग से सुरक्षित घाटों का निर्माण किया जाएगा!

बाइट :- ज्ञानानंद, सीओ, मोकामा

Join us on:

Leave a Comment