रिपोर्ट : ऋषिकेश कुमार!

नवादा। जिला राजद कार्यालय बिहारशरीफ में पार्टी का स्थापना दिवस (रजत जयंती) के मौके पर केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद हुमायूं अख्तर तारिक ने कहा कि आज के ही दिन 5 जुलाई 1997 को विकट परिस्थिति में जनता दल से अलग होकर लालू प्रसाद जी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनता दल का गठन हुआ था। बहुत खुशी है कि हम लोग निरंतर 25 वर्ष से पार्टी को सींचने का काम कर रहे हैं और आगे भी आदरणीय तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में कार्य करते रहेंगे। मैं पार्टी की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि आज पार्टी के 25 स्थापना दिवस के मौके पर हम सभी लोग संकल्प लेते हैं कि शीघ्र ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी।
वहीं राष्ट्रीय जनता दल के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधान महासचिव सुनिल यादव ने अपने आवास पर केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ रजत जयंती समारोह मनाया।
इस मौके पर प्रधान महासचिव सुनील यादव ने कहा कि गरीबों के सामाजिक उत्थान के लिए राष्ट्रीय जनता दल का निर्माण किया गया था। हमारे नेता तेजस्वी यादव पार्टी का संपूर्ण भार लेकर पूरे बिहार में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सिर्फ बिहार नहीं दिल्ली तक हमारी पार्टी सत्ता संभालने का काम करेगी।




