अविनाश श्रीवास्तव!

खबर रोहतास जिला के शिवसागर से है। जहां डायरिया के कारण 2 साल की बच्ची आशा कुमारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि सेवली गांव की दो जुड़वा बहनों की डायरिया से अचानक तबीयत बिगड़ गई। पहले तो घर में ही परिजनों ने इलाज किया। हालत बिगड़ने के बाद दोनों बच्चियों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया।

अस्पताल पहुंचते ही 2 साल की बच्ची आशा कुमारी की मौत हो चुकी थी। वही उसकी दूसरी बहन का इलाज सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि आशा कुमारी की मौत इलाज के अभाव में हो गयी। अगर वह समय रहते अस्पताल पहुंच गई होती तो उसकी जान बच सकती थी। वही उसकी दूसरी बहन की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। बता दें कि रोहतास जिला के कई गांवो में लगातार डायरिया का प्रकोप फैल रहा है। 2 दिनों में अब तक तीन बच्चों की मौत डायरिया से हो गई है।




