अविनाश श्रीवास्तव!

खबर रोहतास जिले के डेहरी से है। जहां बीते रात झुग्गी झोपड़ी नुमा घर मे रह रहे एक परिवार का एक साल के बच्चा चोरी हो गया। बताया जाता है कि डिहरी के तार-बांग्ला में बहुत से लोग कच्चा मकान बनाकर वर्षों से रहते हैं। उसी घर में सो रहे जुड़वा बच्चों में से एक बच्चा सुवह 3 बजे सुबह के बाद बिस्तर पर से गायब हो गया।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कोई सोए हुए बच्चे को लेकर भाग गया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।




