जाप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लोजपा संस्थापक की मनाई जयंती!

SHARE:

अविनाश श्रीवास्तव!

खबर सासाराम से है। जहां जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज अपने कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई। इस दौरान रामविलास पासवान की तस्वीर पर लोगों ने माल्यार्पण किया।

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल सिंह यादव के नेतृत्व में यह जयंती समारोह मनाई गई। इस अवसर पर जाप कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान के अधूरे सपनों को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मिलकर पूरा करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment