कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर जिला कमेटी इकाई ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, कहा- जिला के अधिकारी व कर्मचारी कर रहे आना कानी
कैमूर। मंगलवार को भभुआ शहर के समाहरणालय के समीप लिच्छिवी भवन के पास बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर जिला कमेटी इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का नेतृतव कामरेड भीम सिंह ने किया। धरना को सम्बोधित करते हुए संगठन के संयुक्त मंत्री कामरेड रंगलाल पासवान ने कहा कि बिहार सरकार के योजनाओ को धरातल पर उतरने में यहाँ के पदाधिकारी काफी आनाकानी कर रहे है। बसेरा अभियान के तहत सभी भूमिहिनों को पांच पांच डिसमिल जमीन देकर बसाने, दखल दहनी अभियान के तहत लाल कार्डधारियों को दखल दिलाने समेत अन्य योजना है जिसको कैमूर के अधिकारी व कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है। इसके अलावे अन्य बिंदु पर वक्ताओ ने चर्चा किया। मौके पर कपिल देव राम, बृजेश कुमार सिंह सोमारु राम, विनोद राम, रामायण बिंद, दया राम, राधिका देवी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




