चाँद दीखते ही महिलाओं में छाई ख़ुशी, पति के हाथ पानी पीकर पूर्ण किया करवा चौथ का व्रत!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार

नालंदा जिले के कई इलाकों में 8:45 करवा चौथ का चांद दिखा। करवा चौथ का चांद दिखते ही सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत तोड़ा। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए दिन भर निर्जला रहकर करवा चौथ का व्रत किया।करवाचौथ को लेकर सुबह से ही बाजारों में सुहागिन महिलाओ की भीड़ भी देखी गई।पौराणिक काल से यह मान्‍यता चली आ रही है कि पतिव्रता सती सावित्री के पति सत्‍यवान को लेने जब यमराज धरती पर आए तो सत्‍यवान की पत्‍नी ने यमराज से अपने पति के प्राण वापस मांगने की प्रार्थना की।करवा चौथ का व्रत मुख्‍य रूप से देश के उत्‍तर और पश्चिम राज्‍यों की महिलाएं रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल से ही इन राज्‍यों के पुरुष सेना में काम करते आ रहे हैं और पुलिस में भर्ती होते रहे हैं। तो इनकी सलामती के लिए इन राज्‍यों की महिलाएं करवा चौथ का व्र‍त करती हैं। जिससे कि उनके पति की दुश्‍मनों से रक्षा हो सके और उनकी आयु लंबी हो।

बाइट।मंजू प्रकाश सुहागिन महिला

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें