रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की ने किया बाइक पर स्टंट,पिस्टल लहराते बनाई रील,वीडियो हुआ वायरल.पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया..
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए युवती किसी भी हद तक जा सकती है मुजफ्फरपुर में एक युवती हाथ में पिस्टल लेकर रील बनाई।ऐसा कोई जिला नहीं जो मुजफ्फरपुर वालों से हिला नहीं..डायलॉग पर नाबालिग लड़की हाथ में पिस्टल लहराते
और बाइक पर स्टंट करते रील बनाती है।फिर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करती है। वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।रील बनाना और इंस्टाग्राम पर डालना लड़की को महंगा पड़ गया।वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।पिस्टल लेकर रील बनाने वाली लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पुलिस हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है।
लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 1300 फॉलोअर्स हैं।31 वीडियो अपलोड हैं।इनमे तीन वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल है। दो वीडियो में लड़की भोजपुरी डायलॉग पर हथियार लहरा रही है। वहीं तीसरे वीडियो में लड़की बाइक पर सवार होकर स्टंट करती है। यह तीनों वीडियो
तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई पुलिस उसकी सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला। फिर उसके घर का पता लगाया। इसके बाद पुलिस लड़की के घर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि लड़की माड़ीपुर इलाके से पकड़ी गई है।फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बताया कि शहर के सिटी पार्क में हथियार के साथ का रील और पताही हवाई अड्डे के पास बाइक स्टंट का वीडियो बनाई है। सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि एक लड़की का हथियार के साथ वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद साइबर क्राइम की टीम मामले की जांच कर रही थी।उसी के आधार पर सत्यापन की जा रही है। लड़की को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।सीटी एसपी ने कहा की युवाओं से अपील है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो बनाने से बचे।
बाइट.अरविंद प्रताप सिंह,सीटी एसपी




