नालंदा- आस्थावाँ में कर्पूरी चर्चा का आयोजन, जुटे मंत्री समेत जदयू के कई दिग्गज!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार

नालंदा : अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या प्रसाद सभागार भवन में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन परिवहन मंत्री शीला मंडल एमएलसी नीरज कुमार सिंह विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। वही उत्तर प्रदेश के नेताओं के द्वारा नीतीश कुमार के मिलने के सवाल पर जदयू मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने जातिगत गणना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला करते हुए कहा की सिर्फ फूलपुर के नेताओं से मिलने की बात पर बीजेपी इतना बेचैन है और उनके पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा की जातिगत गणना पर ओछी राजनीतिक करने वाले नेताओं का इस बार गया में राजनीतिक पिंडदान होना तय है। हिंदू और मुसलमान के नाम पर समाज में भ्रम पैदा करके समाज को बांटने का काम कर रही है। लेकिन हमने जातिगत जनगणना का ऐसा इंजेक्शन बीजेपी वालों को दिया है की पीएम नरेंद्र मोदी विजयादशमी के दिन कड़ाह रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी से बड़ा कोई जातिवादी नहीं हो सकता है। जिसने राजनीति में अपनी ही जाति का फर्जीवाड़ा किया हो। वही परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि जातिगत गणना को लेकर भाजपा के लोग समाज में द्वेष घृणा पैदा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हम मन की बात नहीं बल्कि काम करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा की हमारे नेता नीतीश कुमार की सोच संतो जैसा है। इस नीतीश कुमार का कोई बाल बांका नहीं कर सकता है।

बाइट।शीला मंडल मंत्री
बाइट।नीरज कुमार सिंह मुख्य प्रवक्ता जेडीयू

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें