रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार
28 अक्टूबर की रात्री में परवलपुर थाना पुलिस के द्वारा ग्राम तारा विगहा स्थित पुलिया के पास समकालीन अभियान के तहत चंकिग किया जा रहा था। चंकिग के दौरान एक 407 टाटा ट्रक एवं एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति जो पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस को संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा भाग रहे मोटर साईकिल सवार एवं ट्रक का पीछा किया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन व्यक्ति को पकड़ किया तथा दो व्यक्ति अधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये। पकड़ायें व्यक्ति के पास से तलाशी के दौरान 01 देशी कट्ठा एवं दो 315 बोर का जिन्दा कारतुस तीन मोबाईल फोन एक चोरी का ट्रक भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी रहा है। उक्त बातो की जानकारी हिल्सा डीएसपी सुमित कुमार ने प्रेस वार्ता का दिया।
बाइट।सुमित कुमार डीएसपी हिल्सा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




