:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
(फतुहा) : फतुहा में चोरों ने एक सेवानिवृत कर्मचारी के बंद घर को निशाना बनाते हुए चार लाख रुपए नकदी और करीब तीन लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।घटना फतुहा शहरी क्षेत्र के दरियापुर मुहल्ले में घटी है। सेवानिवृत कर्मचारी कृष्णा प्रसाद सिंह पिछले सोमवार को अपने बेटे के घर इस्लामपुर गए थे इसी बीच चोरों ने चोरी की इस घटना को अंजाम दे दिया। कृष्णा प्रसाद जब बुधवार को अपने घर वापस लौटे तो दरवाजे का ताला खुला देख दंग रह गए। मेन गेट के साथ घर के सभी कमरे के दरवाजे का ताला खुला था। कृष्णा प्रसाद की सूचना के बाद फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की बारीकी से पड़ताल की। छानबीन करने पर पता चला कि ट्रंक में रखे चार लाख रुपए नकद के अलावा छह भर सोने और चांदी के करीब तीन लाख के जेवरात घर से गायब हैं। पीड़ित सेवानिवृत कर्मचारी कृष्णा को सुने…
घर के मेन गेट और सभी कमरे का ताला खोलकर पास में ही रखा था। ताला और कुंडी तोड़ने जैसा कोई निशान पुलिस को नहीं दिखा। लिहाजा पुलिस मामले को संदेहास्पद मान रही है। फिलहाल पुलिस पीड़ित के आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




