विधवा के माँग में जबरन डाला सिंदूर, नहीं मानी तो सिर मुंडवाकर घुमाया!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के गबसरा में एक विधवा की मांग में जबरन सिंदूर डाल देने व सिर मुड़वा कर गांव में अभद्रता पूर्वक घुमाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित द्वारा करजा थाने में आवेदन देकर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें बताया गया है कि बीते 20 अक्टूबर को गांव के देवेन्द्र माझी द्वारा जबरन उसके मांग में सिंदूर डाल दिया गया। जब उसने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की। वही उसे गांव से निकलने का निर्देश दिया। जब उसने निर्देश नहीं माना तो आरोपियों द्वारा उसका सिर मुडवा कर अभद्र तरीके से गांव में घुमाया गया। वही पीड़िता के सास को भी प्रताड़ित करते हुए गांव से निकलने का फरमान जारी किया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें