रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय
अपनी समस्याओं को लेकर छात्रों ने किया विश्वविद्यालय में तालाबंदी
वॉलीबॉल टीम का गठन नहीं होने से छात्र थे,आक्रोशित
आरा/वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्र अपनी समस्याओं को लेकर वीसी और डीएसडब्ल्यू से मिलना चाहते थे,लेकिन यूनिवर्सिटी में एक भी अधिकारी के नहीं होने की वजह से छात्रों ने विरोध जताना शुरू कर दिया,जिनका साथ एबीपी छात्र संगठन का मिला साथ,
छात्रों ने यूनिवर्सिटी के गेट में तालाबंदी कर विरोध जताया, इस दौरान कई छात्रों ने वीसी, डीएसडब्ल्यू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, विरोध कर रहे चंदन ने बताया कि वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी की बॉलीबॉल की टीम का अपना मैच खेलने के लिए भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक (KIIT) में खेलने जाने वाले है, लेकिन अधिकारियों द्वारा अब तक इंफॉर्मेशन नहीं दिया गया है, फॉर्म सबमिट करने की आखिरी डेट 31 अक्टूबर तक ही सीमित है,
अभी दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय तो खुल गये, लेकिन विश्वविद्यालय के वीसी, डीएसडब्ल्यू के साथ अन्य अधिकारी मौजूद नहीं है, जिसकी वजह से कैंपस के गेट को बंद कर विरोध जताया जा रहा है, वहीं, उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के अधिकारी ना तो यूनिवर्सिटी आए है और न ही कॉल उठा रहे है,
बॉलीबॉल के खिलाड़ी प्रियांशु कुमार ने बताया कि 7 नवंबर को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक (KIIT) में रिपोर्टिंग डेट है,लेकिन विश्वविद्यालय के द्वारा अब तक किसी खिलाड़ी का ट्रायल नहीं किया गया है, यहां तक कि इंटर कॉलेज का भी डेट नहीं निकाला गया है, उन्होंने बताया कि वहां पर 8 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक मैच होने वाला है,उसके बाउजूद अब तक इंटर कॉलेज का भी डेट नहीं निकला है, छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय के इसी सब कारणों की वजह से पूर्व में फुटबॉल की टीम मैच खेलने नहीं जा सकी है, वीकेएसयू बॉलीबॉल का मैच खेलने जा रही है इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी को पहले ही देनी होगी। फॉर्म लास्ट 31 अक्टूबर तक भरा जाएगा जिसकी फीस 5 हजार रुपए यूनिवर्सिटी प्रशासन देगी
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो रणविजय ने बताया कि बॉलीबॉल की टीम भुवनेश्वर खेलने जरूर जायेगी, इसको लेकर कमिटी का गठन कर लिया गया है,आगामी 30 अक्टूबर को एसबी कॉलेज में पीटी टीचर यशवंत सिंह के समक्ष खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जायेगा।




