लालू प्रसाद यादव में बीजेपी को हराने की क्षमता अभी भी बाकी- अखिलेश का लालू को मस्का!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार
पटना

श्री बाबू की जयंती समारोह में अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू को मंच से लगाए मस्का

बोले : लालू प्रसाद यादव में बीजेपी को हराने की क्षमता अभी भी बाकी

लालू को साधने की कोशिश में बोले अखिलेश बिहार में करें नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ता साथ

श्री बाबू की जयंती के बहाने लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने और वोटरों को साधने की भी कोशिश

कांग्रेस की ओर से आज सदाकत आश्रम में श्री कृष्णा बाबू की 136 की जयंती मनाई जा रही है। कांग्रेस की तरफ से पिछले 23 साल से जयंती उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव, शकील खान, मदन मोहन झा उपाध्यक्ष कांग्रेस अनिल शर्मा कादरी आदि शामिल हुए। अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस मौके पर लालू प्रसाद यादव को धन्यवाद दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव को धन्यवाद दिया। अखिलेश यादव ने लालू प्रसाद यादव को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि यदि बिहार में कांग्रेस को लालू प्रसाद यादव का साथ मिला तो कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से भगाएगी।

लालू में मोदी को सत्ता से हटाने की शक्ति

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद यादव को केंद्र में रख पूरा भाषण दिया। अपने भाषण के दौरान कहा की लालू के नेतृत्व में कांग्रेस बीजेपी को बिहार से भगाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लालू यादव में इतनी शक्ति है कि मोदी को सत्ता से हटा सकते हैं। अखिलेश प्रसाद ने कहा कि “लालू जी आगे आगे चलें, कांग्रेस के पूरे कार्यकर्ता साथ हैं।” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लालू को साधने की कोशिश में कहा कि जब जब चुनाव आता है ईडी और सीबीआई एक्शन में आ जाती है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को भाजपा ने साजिश के तहत जेल भिजवाया।

बीजेपी के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंच से दिए अपने भाषण के दौरान लालू प्रसाद यादव को खूब साधने की कोशिश की। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व क्षमता का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को बीजेपी ने साजिश के तहत जेल भिजवाया। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव श्री बाबू के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। जिसकी वजह से बीजेपी के एजेंडे लागू नहीं हो पाए। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार में अगला चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद यादव में क्षमता है कि वह बीजेपी का एजेंडा बिहार में लागू नहीं होने देंगे। अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ही मुझे मंत्री बनाया था।

Join us on:

Leave a Comment